Thursday, August 6, 2015

तुम कहते हो ये घर मेरा है 
बड़े प्यार से इसे बनाया है
भूकम्प में भी रहेगा अकम्पित
 सारी खुशियाँ मेरी इसमें संचित
ये मेरा घर है
अहम का छोटा सा पौधा तुम में झांक उठता है
घर हँसता है
दीवारें मुस्काती है
फिर तुम चले जाते हो
तुम्हारा बेटा..
ये घर मेरा है कितने प्यार से बनाया है
घर हँसता है , दीवारें फिर मुस्का उठती है -
अरे मूढ़ एक एक कर सभी चले जाओगे
मै ऐसे ही खड़ा रहूँगा! 
हो सकता है तुम से पहले 
या तुम्हारे बाद मै ही चला जाऊँ 
पर 
तुम सब की बातें सुनता रहूँगा .....

ना घर तेरा ना घर मेरा 
दुनिया रैन बसेरा-----------------
-----

तुम हो कहाँ.? 
.भटकती हवाओं का संस्पर्श तो 
पाती हूँ 
 पर तुम्हारी तरह ही अदृश्य ..
इन मेघमालाओं में 
विचरने की पहचान तो 
मुझ में अंकित है ही पर वे भी 
तुम्हारी तरह दूर मुझसे काफी दूर...
दुःख मेरा जीवन साथी बन गया है, 
नही 
 मैंने दुःख को अपना लिया,
नही नही  दुःख ने ही मुझे 
अपना लिया है.. 
पता नही किसने किसको  अपनाया है , 
पर 
वो मेरा प्रियतम  बन बैठा  
मेरी मुस्कान है 
 इसीलिए तुम्हारी तलाश अभी भी जारी है ...
तुम्हारी तलाश में दर्द ने मेरा साथ दिया 
 दुःख ने मेरा हाथ पकड़ा  
मै तुम्हे  खोजती रही .
.ये कैसा अपनापन है 
 कैसी बेकली है....
तुम्हे पता भी नही..तुम्हारी तलाश 
मेरी पूजा है 
मेरा ध्यान है- धर्म है....

.......

प्रीतक इजोरियामे अकुलाइत मोन

प्रीतक इजोरियामे अकुलाइत मोन बाद )

******************************** सम्हरि क' देखलहुँ हुनक लिखल "आखर आखर प्रीत ! युग युगक संयोगल करियौटी भीत पारखी लोकनिक शब्द शब्दकें देखि पतिया लिखब सीखल जे मरणासन्न भ' गेल अछि इंटरनेट आ मोबाइलक युगमे प्रवेश क' क' सर्जिकाक अंतःकरणमे निर्गुणक उन्नायक कबीरक आत्मा मुग्ध अछि हुनकोमे जगौने छल आश सांसारिक चेतनाक आभास तखन ने ओ गेलनि पिरीतक अढ़ाई आखर नहि छल एकांत मोन कातर ! एहिठामक अकुलाहट कोनो मृगतृष्णा नहि निराकारक थिक साकार दर्शन नहि चिन्ताक श्रीङ्ग चिंतन एत' त' मात्र उतयोगक मंथन दोसरक लिखल नेहक समूल संचयन नहि अश्रु-उच्छ्वास नहि हास परिहास नहि धरती आ ने अकास सम्पूर्ण ब्रह्माण्डमे हुअए पिरीत तकरे त' छनि विश्वास अचकेमे नहि किछु द' क' बहुत रास क' देली उत्सर्ग सरल नहि एहि पिरीतक अपवर्ग किओ हँसथि रहथु हॅसैत एकरे त' अछि उद्देश्य एहि सर्जनाक ककरो कनायब बड्ड सरल मुदा ! आत्मासँ हँसेबाक लेल चाही सामर्थ्य विराट प्रेमक विवेचन उत्कृष्ठ कोनो अर्थे नहि व्यर्थ !
--
शिव कुमार झा टिल्लू ( डॉ शेफालिका वर्माक पत्रात्मक आत्मकथा पढ़लाक -
मुझसे कोई सवाल न पूछो 
मुझसे मेरा हाल  न पूछो। …। 
मैंने अपने वजूद के दो हिस्से कर लिए 
एक प्रश्न करता है दूसरा उत्तर देता है। ।
 मै  खुद ही प्रश्नोत्तर बन गयी 
तुम्ही कहो तुम्हारे सवालों का क्या जबाब दूँ ???

औरों के गम में डूबे हम ऐसे 
अपना भी कुछ वजूद है 
भूल ग
ए थे हम ........

Wednesday, August 5, 2015

सांसों का खेला

सबों के अपने अपने  किस्से हैं , 
अपने अपने फ़साने हैं 
बहाने  भी अपने हैं...ये  ज़िन्दगी के हिस्से हैं 
सावन  ऑंखें चुपचाप कहती जाती कितनी बातें 
कितनी सौगातें , कितने खुशियों के पल 
 एक दिन हम न होंगे, बातें सारी यूँ ही रह जाएगी '
बीते दिन याद दिलाएगी  … 
ये सांसों का खेला है बस। . 
सब  कुछ तो  है पर तेरे बिन मन अकेला है…

Thursday, September 19, 2013

अपना चेहरा

परछाइयों को पकड़ने की आदत कुछ इस कदर हो गयी है मुझे
देखती हूँ दर्पण में चेहरा अपना 
परछाहीं तेरी ही मेरे अक्सों में उभर आती है ..
अपना चेहरा भी प्यारा लगने लगता है मुझे ...

संवेदनशीलता FOTO -- LAKE DISTRICT OF WORDSWORTH



ई सांच अछि जे हमर कविता में रोटी कपडा मकानक समस्या नै अछि , गरीबी , बेरोजगारी भूखमरी क भावक अभाव अछि।  , हम  सुखक अभाव दुःख नै बुझैत छि।  , दुखक अभाव सुखो नहि , दुःख हमर जीवनक स्पन्दन थीक --दुःख  कलाकारक मोक्ष होइत अछि - कोनो कलाकार जाधरि अन्तस्तल सं दुखक भाव कें आत्मसात नही करैत छैथ ,ताधरि हुनक रचना प्राणविहीन प्रतिमा , संवेदनहीन रचना रहैत अछि  . दुःख तं जीवन थीक , अवसाद अन्धकारक अभिशाप नहि  हम मानवता के दुखक माध्यम स जानवा लेल चाह्लों। दुःख मानवक ह्रदय अन्धकार सं नही भरैत  छैक ,वरन प्रकाशक आलोक लोक सं दीपित क' दैत  अछि ज़ाधरि मानव लेल करूणाक महत्व रहत ताधारी जीवन दुखक आलोक में चलैत रहत
सात्विकताक उदारता , करूणाक  स्निग्धता आ संस्कृतिक  भासुरता  कोनो कलाकारक मूलभूत विशेषता रहैत छैक।  दुखक संवेदनशीलता के बुझवा लेल संवेदनशील हृदयक आवश्यकता होइत अछि ……………।
Add caption

Wednesday, September 18, 2013

दौलत

जिंदगी ले आई है मुझे किस मोड़ पर होठ हँसते हैं , पर हंसने की  अब ताकत नही 
आपको देखा ,आपको समझा ,कहीं ये खुदा की इबादत तो नही। । 
जेह्न में घुमती है तस्स्वुरात आपकी 
कहीं आपकी भी ये हालत तो नही  
होठ कुछ कहना चाह कर भी 
काँप के रह जाते हैं 
आप  समझ लेना इसे मेरी आदत नही। . 
साथ आपका कुछ नही  अपने को बस भूलना है 
क्या ताजिन्दगी की मेरी ये दौलत नही  ……???

Wednesday, July 24, 2013

-… अंतहीन निःशब्द .

जिंदगी यायावर हो गयी है --सबेरे सबेरे छत को देखना  --मेरी ही छत है ये ?-- मै अपने ही  घर  में हूँ ? --घर क्या --एक कमरा मेरा अपना - यादों  भरा एक पलंग -- प्यार एहसास भरे उपहार -- टी वी,  स्नेह से ओतप्रोत एक लैपटॉप   अनगिन संदेशों से भरा  एक  मोबाइल और बिस्तर पर पड़े कागजों की ढेर --लिखे -- अधलिखे -जन्मे अजन्मे भाव-शिशुओं का कलरव --मेरे  होने का    एहसास दिलाता --मेरे अस्तित्व को  झकझोरता --  यादों की तस्वीरें  मेरी रूह को कँपकपाती --हाथ पैर मारते छटपटाते मेरे शब्द विकल ---क्या ये  मै हूँ ---   डबडबाई आँखों में सपनो की  किश्तियाँ --कितने सवाल --कितने प्रहार-- निरंतर मेरे सामने सर झुकाए--- उत्तर के लिए बेकल---जो  कुछ   घटता  मन की तहों में घटता …अंतहीन    निःशब्द……  …और मेरी साँसे हैं कि खत्म   नहीं  होती ----…  .….     
Zindagi yayawar ho gayi hai --sabere sabere chhat ko dekhna - meri hi chhat hai ye ? ..mai apne hi ghar me hun ?- ghar kya - ek kamra mera apna --yadon bhara  ek palang -- pyar ehsas bhara ek t v --kisi ke sneh se otprot  ek laptop , angin sandeshon se bhara ek mobile aur bistar pr parhe kagzon ki dher --likhe anlikhe --jnme ajanme  bhaw shishuon ka kalraw --mere hone ka ehsas dilata --mere astitw ko jhakjhorta --yadon ki tasweeren meri rooh ko knpknpati -- hath pair marte mere shabd vikal -- kya ye mai hun --dabdabaayi ankhon me sapno ki kishtiyan ----kitne sawal kitne prahar nirantar mere samne sar jhukaye --uttar ke liye bekal -- jo kuchh ghatataa mnn ki tahon me ghatata  anthin -- nihshabd ....aur meri sanse hai ki khatm nhi hoti --anthin - nihshabd---......