Tuesday, January 22, 2013

कवि की कविता


कवि की व्यथा कोई नही जान सकता 
कोई नही समझ सकता 
वो सारी  जिंदगी अपनी व्यथा को 
पहचानने में गुजार देता है 
शब्द देने के प्रयास में लगा रहता है ...
कवि  अकेला जीता है 
तप्त बालुका राशि  हो या कि मखमली घास 
कवि  चलता रहता है। किन्तु  वह अकेला नही  ?
डबडबाई ऑंखें लिए 
कवि  की कविता 
उसकी  ताकत बनी उसके साथ चलती रहती है.....



Kavi ki vyatha koi nhi jan sakta / koi nhi samjh sakta / vo sari jindagi apni vyatha ko pahchanane me gujar deta hai / shabd dene ke prayas me lga rahta hai ../ kavi akela jita hai / tapt baluka rashi ho ya ki makhmali ghas / kavi chalta rahta hai / kintu vah akela nhi / dabdabai aankh liye  kavi ki kavita  uski taqt bni th chalti rahti hai...

कविता की झंकार


अपने अपने दर्द अपने अपने गीत हैं एक साज़ पर बजता ये संगीत है 
सभी अकेले चलते हैं , यादों की बारात लेकर , अपनी भूख अपनी प्यास लेकर 
कवि  नही चलता अकेला ,उसके साथ कविता की झंकार है
मुस्काती ,हाथ थामे ज्यों काँटों के बीच गुलाब है .....
 
Apne apne dard apne apne git hain / sabhi akele chalte hain / yadon ki barat lekr  ,apni bhukh apni pyas lekr / kavi nhi chalta akela , uske sath kavita ki jhankar hai / muskati ,hath thame jyon kanto ke bich gulab hai.....

ख्वाब

ख्वाब तो ख्वाब होते हैं , 
सांसों के तार तार में सजे रहते हैं।।।
हम शब्दों के चितेरे हैं , जो भाव प्रवण होते हैं 
खींच लेते अपने शब्दों से शब्दों को पास , 
शब्दों में ही मन अकुलाता है ,
फिर बेचैनी भर जाती है ,
छटपट करते कागज पर बिखर जाते हैं........

Saturday, January 12, 2013

अशेष शुभकामनायें.....

जिस तरह ईमारत की नीव में एक भी ईंट गलत पड जाने से सारी ईमारत कमजोर हो जाती है , उसी तरह संबंधों की नीव में अहंम का एक टुकड़ा भी पड जाने से सारे सम्बन्ध टूटे हुए प्रतीत होते हैं। अस्तु, नव निर्माण देश का नूतन भविष्य है। नव पल्लव नव आशा का शुभ सन्देश है। तिल तिल बहते रहें अपने संबंधों की भावधारा में .........

लोहिरी एवं तिला संक्रांति की अशेष शुभकामनायें।।

Jis tarah imarat ki niw me ek bhi intt galt parh jane se sari imarat kamjor ho jati hai ,usi tarah sambandhon ki niw me ek bhi soch galt ho jane se sare sambandh tute hue pratit hote hain . astu nav nirman desh ka nutan bhawishy hai. nav pallav nav asha ka shubh sandesh hai..TIL TIL BAHTE RAHEN APNE SAMBANDHON KI BHAWDHARA ME

HAPPY Lohiri . Makar sankranti, Uttarayan-,Maghi ,Pongal ,Bihu ,Makara Vilakku ,Khichdi , Maghe Sankranti, Songkran, Thingyan, Moha Sangkran, Shishur Saenkraat .. n to all my frnds of this world...

Thursday, January 10, 2013

प्रवंचना


हाथ शिथिल हो उठे हैं 
अपने तुम्हारे रिश्तों को सलाइयों  पर बिनते हुए 
सलाइयों पर जोड़ते हुए 
सारी भावनाएँ  सारी  कामनाएँ 
गोद में रखी 
उलझे उन की ढेर की तरह अस्तव्यस्त है 
और 
अपने आप को समेट पाने की चेष्टा में 
सारा का सारा वर्तमान भूत  बन जाता है 
सारा का सारा दिन अतीत ....
न जाने कैसी प्रवंचना छल जाती है मुझे ..

Hath shithil ho uthhe hain apne tumhare rishton ko salaiyon pr binte hue / salaiyon pr jodte hue / sari bhawnayen sari kamnayen  god me rakhe uljhe uun ki dher ki tarah astvyast hai / aur / apne aap ko samet pane ki cheshta me / sara ka sara vartman bhoot bn jata hai / sara ka sara din atit...NA JANE KAISI PRAWANCHNA CHHAL JATI HAI MUJHE.....

Monday, December 31, 2012

HAPPY NEW YEAR

नव वर्ष मंगलमय हो .......
कुछ आंसू कुछ मुस्कान 
कुछ स्थूल कुछ सूक्ष्म 
कुछ स्पर्श कुछ गंध 
कुछ भाव कुछ अनुभाव कुछ प्यार कुछ तकरार 
अपनों का स्नेह अपार ............
ये ही तो सौगातें हैं विगत वर्ष की ...........
आगत वर्ष में मै इन सब का ही अभिनन्दन करती हूँ
साथ ही देश औ समाज को आप नयी दिशा दें 
कोई कलंक न लगने दें 
नवल विहान दे ये कामना ही तो करती हूँ
आप देश की तकदीर बदल दें ....

HAPPY NEW YEAR

GOD GIVE ME STRENGTH! In 2013----I thank all the special frds who touched my heart with their love n care & made my life more meaningful, more thoughtful.Wish you an everlasting glow of health n happiness in this year n ever.
Encourage near and dear ones to aim high in 2013.Happy New Year

Friday, December 28, 2012

बुझ गयी ज़िन्दगी

बुझ गयी ज़िन्दगी एक 
बुझती रही ऐसे ही ज़िन्दगी कितनी 
तुम न बुझने देना इनके एहसासों को 
रावण के देश में भटकती सीता की आत्माओं को ....

बेटी तुझे माँ का सलाम ! 

Bujh gayi zindagi ek 
Bujhti rahi aise hi zindagi kitni 
Tum na bujhne dena inke ehsason ko 
Ravan ke desh me bhatakti sita ki atmaon ko ..

BETI TUJHE MA KA SALAM

Monday, December 24, 2012

रुद्रानी शिवानी है....

रो रही धरा रोता ये आकाश है , मानवता का कैसा ये ह्रास है 
चुप रह कर हमने सज़ा बहुत ही पाई ,अब न रहेगी चुप ये भारत की नारी 
सूरज पर भी कालिख पोता चाँद पर सच ही आज लगा कलंक है 
क्या जानवर से भी गए बीते घूमता बर्बर निशंक है 
किसी माँ के गर्भ से जन्म लिया होगा 
किसी बहन के साथ खेला भी होगा
किन्तु आग लगी तन में अपनी ही माँ बहनों को शर्मसार किया
तुम सब ने अपनी ही माँ बहनों के साथ ऐसा दुष्कर्म किया 
यह आदमी का काम नही इन खूंखार भेडियों को दूर करने हमने ठानी है 
हम फूल नही चिंगारी हैं हम रुद्रानी शिवानी है

Saturday, December 22, 2012

MAA TUJHHE SALAAM

MAA TUJHHE SALAAM
We, Rajiv=Jaya, Bhawna=Prakash, Vandana=Kaushlendra, Suparna=Manoj, Sanjeev=Shabnam, Taruna=Vikas ; Suprabha-Prasoon, Arushi-Aditi, Ankita-Anupama, Sanskriti-Abhishri, Deepankar, Satwik salute our mother/ grandmother Dr. Shefalika Verma [ Rajni]who was awarded Sahitya Akademi Award 2012 on 20.12.2012, Thursday for her Autobiography entitled Kist Kist Jiwan. Through her life journey full of ups and downs, we learnt the values of love, sacrifice, struggle, patience, toleration, relationship, togetherness, activism, leadership, importance of art, literature, culture and many more. She is rightly known as the Mahadevi of Maithili and Kavya Vinodini. She was born on 9th August, 1943 and at the age of 16, got married to Lalan Kumar Verma popularly known as Prince of Dumra, Saharsa [ son of Kadambari and Surya Narain], a student of Patna Science College and later on a successful lawyer at Saharsa District Court and Patna High Court. She has three devars- Mohan, Sunil and Anil and four nanad – Meena, Renu, Rambha and Indira. Daughter of Annapurna and Brajeshwar, She has six sisters – Deepmalika=Amar, Madhulika=Shankar, Mrinalika= Bijay, Chayanika= Hridaya, Sarika= Pankaj and Niharika= Baidyanath and three brothers- Krishna= Chanda, Sharad=Anu and Asim=Samita. She herself is blessed with two sons and four daughters. She is proficient in many languages and her English poem My Village is taught at school level in England. She has championed the cause of women, her anti-dowry stand is laudable. She is a true representative of women empowerment. She started writing in Maithili in 1961 and received Sahitya Akademi Award in 2012. She has proved herself to be the proud daughter of the land of Mithila. And we feel proud to be her children and grandchildren.
\DR. RAJIV KUMAR VERMA 

किस्त-किस्त जीवन


Manoj Kumar Jha
June 10
मित्रों, बचपन से ही मुझे पढने में मन नहीं लगता था, इसका मतलब ये नहीं कि मैं पढाई में कमजोर था, मतलब ये कि आज तक मैंने किसी किताब को आद्योपांत नहीं पढ़ा. चाहे वो पाठ्य पुस्तक हो, साहित्यिक उपन्यास हो या कोई धार्मिक पुस्तक. किन्तु मैंने मैथिली की महादेवी द्वारा रचित "किस्त-किस्त जीवन" को पूरा यानि आद्योपांत पढ़ लिया. लगातार नहीं, किस्त-किस्त में. इसके दो कारण हैं- (१) यह पुस्तक स्वयं महादेवी ने अपने हाथ से हमें उस समय भेंट किया था जब वो स्वल्प समय के लिए मेरे गरीबखाने में आयी थी, इसलिए इस पुस्तक से मेरा दिल ना नाता हो गया (२) इस पुस्तक से उस महादेवी के सम्पूर्ण जीवन वृत्तांत को जानने का मौका मिला जिसे मैंने बिना देखे-जाने अपना आदर्श मान लिया था. आज इस पुस्तक को पढने के बाद मेरी नजर में उनका कद और भी बढ़ गया है, यह पुस्तक मेरे लिए रामायण, गीता, वेद-उपनिषद, बाइबिल, कुरान-शरीफ या गुरु ग्रन्थ साहिब की तरह पवित्र है. मैं इसके दो-चार पेज रोज पढता हूँ और अपने आप को बडभागी मानता हूँ. ई पुस्तक हम्मर शक्ति रहत, दुर्बलता नहि, —